केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को खदेड़ने का प्लान तैयार किया। पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस महानिदेशक जुनेजा के अलावा एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के महानिरीक्षक एवं अन्य अधिकारी ने करीब दो घंटे तक मंथन किया।

जुनेजा के डीजीपी का पदभार संभालने के बाद विजय कुमार पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। बैठक में पुलिस के अलावा अधिकारियों ने बताया कि अगले चार महीने का प्लान तैयार किया गया है। इसमें सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के अंदरुनी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन तेज करने की रणनीति बनाई गई। इससे पहले विजय कुमार ने नारायणपुर में सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। इस समय नक्सली चार जिलों बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा में सक्रिय हैं। ‌

 

‌ ‌तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर है। पुलिस मुख्यालय के अलावा अधिकारियों ने बताया कि कुछ नए जिलों में भी नक्सली गतिविधियों को लेकर खुफिया अलर्ट मिला है। इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई है।

 

‌ ‌ बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कैंप में रहने वाले जवानों और अधिकारियाें से विस्तार से चर्चा हुई है। बैठक में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने पर मंथन किया गया। आगे किस तरह से छत्तीसगढ़ पुलिस और फोर्स के जवानों के बीच तालमेल के साथ अभियान चलाया जाएगा, इस पर भी चर्चा हुई है। ‌

एक छात्र के लिए आयोजित की परीक्षा, वह भी हो गया फेल- पं. रविशंकर शुक्ल विवि, छात्रों के पास न होने से परेशान…

एक छात्र के लिए आयोजित की परीक्षा, वह भी हो गया फेल

डेली ताजा ख़बरों को जानने के लिए नीचे दिए लिंक पैर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bqg3wxfWjJRK5u5dPSeLJ0

ad