भिलाई पहुंचे प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री: पावर हाउस राजराजेश्वरी मंदिर में किया रूद्रमहाभिषेक, दया सिंह और भाजपाइयों के साथ में की पूजा-अर्चना

– भाजपा पार्षद दया सिंह के आमंत्रण पर भिलाई पहुंचे थे संगठन महामंत्री पवन साय

– भव्य-पूजा अर्चना में सादगी से साय ने महाआरती की और दूध चढ़ाया

– भोले के भजन का भी साय ने लिया आनंद

भिलाई। सावन के पवित्र महीने में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय भिलाई पहुंचे। जहां उन्होंने राज राजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भव्य पूजा-अर्चना में बड़ी ही सादगी से आरती और भजन भी साय ने सुना। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष और भाजपा पार्षद दया सिंह के आमंत्रण पर पवन साय भिलाई पहुंचे थे। साय के साथ सीएसआईडीसी के पूर्व चेयरमैन छगनलाल मुंदड़ा और भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू मौजूद रहें। दया सिंह ने बताया कि, संगठन महामंत्री की मौजूदगी में 101 किलो दूध का रूद्रभिषेक किया गया। आचार्य कान्हा महाराज व उनके साथ अन्य पंडितों ने इस पुनित कार्य पूजा को संपन्न कराया। दया सिंह की भोले बाबा के प्रति इस श्रद्धा को देख पवन साय प्रसन्न हुए। उन्होंने इस तरह आगे भी आयोजन करने के लिए शुभकामनाएं दी है।

दया सिंह ने बताया कि, बाबा की बारात के अलावा सावन के हर सोमवार को भव्य पूजा-अर्चना होती है। महाभिषेक के साथ-साथ महाभंडारा का आयोजन भी किया जाता है। दया सिंह ने यह भी बताया कि, आने वाले सावन सोमवार को भी भव्य पूजा होगी। मुंदड़ा ने इस दया की इस भक्ति को देखते हुए कहा कि, बाबा की कृपा सदैव सभी पर बनी होती है। आगे भी बनी रहेगी। देश और प्रदेश में खुशहाली बाबा के आशीर्वाद से है। हम सबको जनसेवा के माध्यम से बाबा की भक्ति करनी चाहिए। दया के कार्यों को देखते हुए मुंदड़ा ने पीठ थपथपाई। इस आयोजन में भाजपा और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के बिजेंद्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, पवन मिश्रा, प्रदीप पांडे, विनय कुमार, प्रमोद सिंह, मुकेश शर्मा अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहें।

 

 

तुँहर सरकार तुँहर द्वार शिविर का नाम महापौर ने क्यों बदला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *