*प्रेस रिलीज*

 

*बोल बम समिति ने पदयात्रियों की सेवा कर पेश की मिसाल, रातभर चल रहा पदयात्रियों का सेवा-जतन, पैर तक दबा रहे समिति के पदाधिकारी, दया सिंह व समिति का मान रहे आभार*

 

*- खुर्सीपार में है बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का भव्य सेवा पंडाल*

*- 9 दिनों तक मां के दरबार जाने वाले पदयात्रियों का किया जाएगा सेवा*

 

 

भिलाई। पदयात्रियों के लिए भिलाई के खुर्सीपार में बनाए गए सेवा पंडाल में गजब सेवा हो रही है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने सेवा की मिसाल पेश की है। पंडाल में आने वाले पदयात्रियों के पैर तक दबाया जा रहा है। उनके पांव में पड़ गए छाले को ठीक किया जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, पदयात्रियों के चाय-नाश्ता और भोजन का पूरा ख्याल रखा गया है। बैठने के लिए सोफा से लेकर सोने के लिए गद्दे का इंतजाम किया गया है। चूंकि, भिलाई में और कहीं भी सेवा पंडाल नहीं है। इसलिए पदयात्रियों को यहां बड़ी राहत मिल रही है।

 

दया सिंह ने बताया कि, सेवा पंडाल में समिति के सभी सदस्य व महिला विंग की महिलाएं सेवा कार्य में जुटी हुई हैं। इस सेवा पंडाल में पदयात्रियों के लिए सभी तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। नवरात्र के पहले दिन एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने इसकी शुरुआत की। सेवा पंडाल में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और सेवा पंडाल के लिए औपचारिकतापूर्ण शुरुआत की। इस कार्य के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह की पीठ थपथपाई थी।

 

*पंडाल में आने वाले पदयात्री गदगद: दया सिंह*

अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, सेवा पंडाल में सुबह से लेकर शाम तक चाय-नाश्ता मिलेगा। पोहा जलेबी से लेकर उपमा व अन्य, छोले बटुरे, खीरा-पुड़ी व्यंजन बनाए जाएंगे। पूरे नवरात्रि के 9 दिन के लिए मैन्यू बनाया गया है। गरम पानी से लेकर शरबत का वितरण किया जाएगा। 24 घंटे चिकित्सकों की एक टीम तैनात रहेगी। जो हर पदयात्रियों का हेल्थ चेकअप करेगी। पांव में पड़ने वाले छालों को भी देखेगी। महिला पदयात्रियों के लिए महिलाओं की टीम को तैनात की गई है। रात में दूध और चाय भी मिलेगी। उपवास वालों के लिए फ्रूट का इंतजाम किया गया है। पंडाल में आने वाला हर पदयात्री गदगद है।

 

 

 

*दया सिंह*

अध्यक्ष, बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति

पार्षद, नगर पालिक निगम भिलाई

 

शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नया सवेरा संस्था द्वारा नव मंगल हाई स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *