*भाजपा पार्षदों ने दिया भोले बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड, आकाशगंगा मार्केट के व्यापारी भी बनेंगे बाराती, जोरों से चल रही तैयारी*

*भिलाई।* बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है…बोल बम-बोल बम…इस तरह जयघोष के साथ आज भिलाई के आकाशगंगा मार्केट में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी आमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकले। समिति के अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में महिलाएं और भाजपा पार्षदों ने आमंत्रण कार्ड देकर व्यापारियों को भोले बाबा की बारात में शामिल होने के लिए आग्रह किया। सभी पार्षद रिकेश सेन, वीणा चंद्राकर, लक्ष्मी दिवाकर, प्रियंका साहू, शकुंतला साहू , लक्ष्मी साहू, ईश्वरी नेताम, गिरजा बंछोर, विनोद चेलक, चंदेश्वरी बांदे समेत अन्य मौजूद रहें।

 

दया सिंह ने कहा कि, भिलाइयंस के साथ-साथ दुर्ग शहरवासियों में भी भोले की बारात को लेकर गजब उत्साह है। लोग सालभर इस दिन का इंतजार करते हैं। वो पल और वो दिन 18 फरवरी को आने वाली है। क्योंकि, भोले बाबा की बारात निकलने वाली है। तैयारी जबरदस्त चल रही है। भिलाई के साथ-साथ दुर्ग-भिलाई शहर के व्यापारियों को भी भोले बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड दिया गया है।

*महिलाओं बीजेपी पार्षद ने संभाल लिया है मोर्चा*

दया सिंह ने बताया कि इस काम के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति में महिला विंग की महिलाओं एवम पार्षद ने मोर्चा संभाल लिया है। महिलाएं आमंत्रण कार्ड देने के लिए शहर में निकल चुकी है। शहर के अलग-अलग बाजारों में पहुंचकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। ताकि, भोले बाबा की बारात में सब शामिल हो सके। अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, भोले बाबा की बारात के लिए दुर्ग-भिलाई के व्यापारियों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। व्यापारियों में गजब का उत्साह देखने को मिला है। दया सिंह ने बताया कि, महिलाएं अपना कामकाज छोड़कर बाबा की भक्ती में लीन हो गई है।

 

 

*जबरदस्त तैयारी, कोई कमी नहीं रहेगी: दया*

दया सिंह ने बताया कि, भिलाई में 18 फरवरी को निकलने वाली भोले बाबा की बारात के लिए न्यौता देने का काम शुरू हो गया है। आमंत्रण को व्यापारियों ने स्वीकारा है। वे पूरी कोशिश करेंगे कि भोले बाबा की बारात में शामिल हो। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन होने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से लगातार महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। आयोजन को लेकर तैयारी जबरदस्त चल रही है। बारात इंदिरा नगर हथखोज से सुबह 11.30 बजे से निकलेगी। बारात का स्वागत रात 8.30 बजे किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि आयोजन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस साल भी यह आयोजन भव्य होगा।

 

*केरल-आंध्रपदेश और छत्तीसगढ़ की झांकी होगी खास*

हर बार की तरह इस बार भी केरल और आंधप्रदेश की झांकी विशेष होगी। केरल की झांकी में हनुमान भगवान का विशाल रूप देखने को मिलेगा। हंश पक्षी नृत्य डांस होगा। यह 12 लोगों द्वारा किया जाएगा। शिव भगवान बूढ़ा नृत्य 10 टीमों द्वारा किया जाएगा। शिव बारात भूत पिशाच की 12 टीमें रहेंगी। वहीं आंधप्रदेश की झांकी भी खास होने वाली है। श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल की विशेष प्रस्तुति होगी।

 

बाबा की बारात से पहले भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। न्यू खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन भिलाई में यह आयोजन किया जाएगा। इस बार महाबारात में हरियाणा सिरसा के रामू राजस्थानी (मलंग पागल बाबा जी) की विशेष प्रस्तुति होगी।

संगीत संध्या का खास आयोजन

आज महापरिवर्तन जन आंदोलन की पदयात्रा का आठवां दिन है। पदयात्रा जनतंत्र की जननी वैशाली से शुरू

 

One thought on “भाजपा पार्षदों ने दिया भोले बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड, आकाशगंगा मार्केट के व्यापारी भी बनेंगे बाराती, जोरों से चल रही तैयारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *