बैंकों में पर्याप्त भर्ती की आवश्यकताः बैंक सार्वजनिक उपयोगिता संगठन हैं जो हमारे देश के बड़ी संख्या में लोगों को दैनिक आधार पर सेवा प्रदान करते हैं। अतः बैंकों को ग्राहकों और आम बैंकिंग जनाय की सेवा के लिए पर्याप्त स्टाफ उपावब्ध कराया जाए। लेकिया पिछले एक दशक और उससे भी अधिक समय से हम देख रहे हैं कि बैंक, अपने बैंकों में पर्याप्त कर्मचारियों की अती नहीं कर रहे हैं।
अतः शालाओं में कर्मचारियों की अत्यधिक कमी है और इसलिए कर्मचारी संतोषजनक ग्राहक सेवाएं प्रदान करने में असमर्थ हैं। सरकारी क्षेत्र के बैंक सरकार की सभी योजनाओं को लागू कर रहे हैं और सरकारी क्षेत्र के बैंकों को ग्राहकों की सेवा करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपासन्ध नहीं कराए जाते हैं।
निम्नलिखित तथम इस बात को दर्शाते हैं कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पर्याप्त कर्मचारियों से कैसे वंचित हैं।
2013
2024
कमी
सबस्टॉक
3,98,801
2,46,965
1,51,835
1,53,628
94.348
59,280
कुल बैंक स्टॉक
2013
2024
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
8,86,490
7,46,679
1,39,811
निजी क्षेत्र के बैंक
2.29,124
8,46,530
+ 6,17,406
अतः हम मांग करते हैं कि सभी शाखाओं में संतोषजनक ग्राहक सेवाएं प्रदान करने और मौजूदा कर्मचारियों पर अनुचित कार्यभार को कम करने के लिए पर्याप्त भर्तियां की जानी चाहिए।
बैंकों में प्रति सप्ताह 5-डे बैंकिंग लागू करने में देरी. आरबीआई, बीमा कंपनियों आदि सहित पूरे वित्तीय क्षेत्र प्रति सप्ताह 5 दिन काम कर रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में भी 5 दिन काम होता है। आईटी सेक्टर समेत कई प्राइवेट सेक्टरों में भी हफ्ते में 5 दिन काम हो रहा है। इसलिए, हमने बैंकों में प्रति सप्ताह 5 दिन काम करने की भी मांग की है। भारतीय बैंक संघ इस पर सहमत हो गया है और एक वर्ष पहाले इसके लिए सरकार को सिफारिश की है लेकिन यह मुद्दा अभी भी सरकार के पास लंबित है। इसलिए, इस अविलंब बैंको में 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग कर रहे हैं।
इसी तरह, हमारी अन्य महत्वपूर्ण मांगे हैं जैसे कर्मचारियों की दक्षता की मासिक समीक्षा पर सरकार के हाल के एकतरफा निर्देशों को तत्काल वापस लेना, यूनियनों के साथ किसी भी चर्चा के बिना प्रोत्साहन योजना में संशोधन, अनियंत्रित बैंकिंग के कारण जनता द्वारा हमले दुर्व्यवहार के प्रति बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों की सुरक्षा, पिछले 10 वर्षों से खाली पड़े पीएसबी में कामगारांअधिकारी निदेशकों के पद को भरना, आईबीए के पास लंबित शेष मुर्दो का समाधान, आयकर से छूट के साथ सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू योजना की तर्ज पर 25 लाख रुपये तक की सीमा को बढ़ाने के लिए ग्रेच्युटी अधिनियम में संशोधन करना, कर्मचारियों और अधिकारियों को रियायती शर्तों पर दिए गए कर्मचारी कल्याण लाभों पर आयकर की वसूली न करना, सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक में न्यूनतम 51% इक्विटी पूंजी बनाए रखना, वित्तीय सेवा विभाग द्वारा सरकारी क्षेत्र के बैंकों के सूक्ष्न प्रबंधन को रोकना, कर्मचारियों और अधिकारियों की सेवा शतों को प्रभावित करने वाले नीतिगत मामलों पर और द्विपक्षीयता की अवहेलना बंद करना, संविदा आधार पर बैंकों में स्थायी कार्यों की आउटसोर्सिंग को रोकना, बैंकिंग उद्योग में अनुचित श्रम प्रथाओं को रोकना आदि।
हमारी उपरोक्त मांर्गा को दबाने और उसी के सौहार्दपूर्ण समाधान की मांग करने के लिए, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों ने 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च, 2025 की मध्यरात्रि तक 2 दिनों के लिए अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। चूंकि प्रबंधन अथवा सरकार इन मुद्दों के समाधान के लिए आगे नहीं आ रहा है, इसलिए हम पर आंदोलन और हड़ताल थोप दी गई है। हम अपनी इस हड़ताल के लिए लोगों का समर्थन चाहते हैं और उनसे अनुरोध करते हैं कि उन्हें होने वाली किसी भी असुविधा के लिए कृपया हमारा साथ दें।
चैता लोक गीत के साथ भोजपुरियन समाज ने होली उत्सव को मनाया। आपसी भाईचारा होली
