महासमुंद। अवैध कारोबार में अधिक पैसा कमाने के लिए लोग कैसे-कैसे पैंतरे आजमाने लगे हैं। इस बार गांजा तस्करी का नया मामला सामने आया है। महासमुंद में पुलिस ने नए पैंतरे का खुलासा किया है।

पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा तस्कर लक्ज़री फ़ोर्ड कार में भारत सरकार का बोर्ड लगाकर गांजा तस्करी कर रहा था, लेकिन उसकी चालाकी नहीं चल पाई और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 12 लाख के गांजा के साथ तस्कर को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजे की कई खेप ओडिशा से महासमुंद होते हुए मनेन्द्रगढ़, कोरिया की ओर जाने वाली है। सूचना पर पुलिस अलट् हो गई। इसी दौरान महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले सभी पॉइंट पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी, तभी सोहेला, बरगढ़ की तरफ से सफेद रंग की फोर्ड कार महासमुंद की ओर आ रही थी, जिसमें भारत सरकार लिखा हुआ था।

 

मुखबिर की सूचना अनुसार फोर्ड कार सरायपाली के पास पहुंचा जिसे पटेल चौक भंवरपुर रोड के पास घेराबंदी कर रोका गया। इस दौरान कार रोक कर पूछताछ की जाने पर चालक टालमटोल करने लगा। सवालों का गोलमोल जवाब देने लगा। उसके बाद वाहन की तलाशी ली गई। कार की डिक्की की जांच करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

 

पुलिस के अनुसार कुल 60 पैकेटों में 60 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बदामद किया गया। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाए जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 60 किलोग्राम गांजा वाहन सहित जप्त किया गया।

 

आरोपी से गांजा के संबंध में बताया कि वह ओडिशा से ला रहा है। उन्होंने बताया इसे मनेन्द्रगढ़, कोरिया ले जाना बताया। आरोपी राशिद खान पिता हुमायूं खान (22 वर्ष) मनेन्द्रगढ़, कोरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ से होकर बड़ी संख्या में माफिया नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।