रायपुर। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने संगठनात्मक विस्तार और जिम्मेदारियों के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हनुमंत साहू को मध्य प्रदेश एवं ओडिशा राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और मजदूर साथियों में उत्साह देखा जा रहा है।
हनुमंत साहू ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा सहित संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और मजदूर साथियों द्वारा मिले सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद के लिए भी धन्यवाद दिया। साहू ने कहा कि मध्य प्रदेश और ओडिशा में मजदूरों के हित, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
नई जिम्मेदारी संभालने के बाद हनुमंत साहू ने मजदूर एकता को संगठन की ताकत बताते हुए कहा कि मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
हनुमंत साहू
प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़
एवं प्रभारी – मध्य प्रदेश एवं ओडिशा
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल
स्लोगन:
“मजदूर एकता जिंदाबाद”
“मजदूर-मजदूर भाई-भाई”
“हिसाब लेंगे पाई-पाई”
