Spread the love

 

रायपुर। दिल्ली प्रवास के दौरान उत्कल गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रदेश में सामाजिक समरसता, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के हितों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सावित्री जगत ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों को हासिल करे और राष्ट्र एवं समाज की सेवा में निरंतर आगे बढ़े, ऐसी उनकी शुभकामनाएं हैं।

श्रीमती सावित्री जगत
प्रदेश अध्यक्ष
उत्कल गांड़ा महिला महामंच