सूरत। गुजरात के सूरत के डिंडोली इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 26 वर्षीय युवक आकाश पवार अपनी महिला मित्र के साथ होटल में कमरा बुक कराने पहुंचा था। चेक-इन की प्रक्रिया के दौरान रिसेप्शन काउंटर पर ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।
होटल स्टाफ ने तुरंत मदद की कोशिश की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की कार्रवाई शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर कार्डियक अरेस्ट, साइलेंट हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक जैसी मेडिकल वजहों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
