
नई दिल्ली। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की महत्वपूर्ण बैठक आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सनत आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश तथा ओडिशा के प्रभारी श्री हनुमंत साहू और ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) श्रीमती मैथिली महेश्वरी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान को गति देने तथा विभिन्न राज्यों में मजदूरों के सामने आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
पदाधिकारियों ने मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर भी चर्चा की। आगामी दिनों में संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार किया गया।
