रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया द्वारा दिव्यांग अर्पण पब्लिक स्कूल में ‘तिरंगा रायपुर’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सामान्य एवं दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया।
मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया की अध्यक्षा मेघा तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता को 6 से 15 वर्ष तथा 16 से 20 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित किया गया। दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन रेणु मनुजा एवं सुधा गोहिल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सीमा छाबड़ा, तनुश्री दास सहित सहयोगी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
