भुवनेश्वर। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की ओडिशा प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 6 सितंबर 2026 को भुवनेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सनत कुमार आचार्य, ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक्य राउत, महिला प्रदेश अध्यक्ष मैथिल माहेश्वरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आरजू बीबी एवं भगवान मुदुली, पुरी जिला अध्यक्ष एवं डिजिटल मीडिया प्रमुख सत्यब्रत नायक, केन्दुझर जिला अध्यक्ष सुनील सामल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से ओडिशा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और श्रमिकों को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाने तथा जिला स्तर पर जल्द नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया।
सभी पदाधिकारियों ने ओडिशा में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
— भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC)
राष्ट्रीय अध्यक्ष: ब्रजेश शर्मा
