Spread the love

 

रायपुर। नुआखाई जुहार के पावन पर्व के अवसर पर उत्कल समाज द्वारा रायपुर में भव्य महारैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्यों और सांस्कृतिक झांकियों के साथ शामिल हुए।

महारैली के गौरेया चौक पहुंचने पर छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया और तिलक लगाकर नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान ‘नुआखाई जुहार’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में उत्कल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा वर्ग और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

महारैली के दौरान सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश देखने को मिला।