Spread the love

पश्चिम बंगाल। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने श्री जितेंद्र महेश्वर दास गुप्ता को पश्चिम बंगाल प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और श्रमिक हितों के प्रति सक्रियता से पश्चिम बंगाल में BJMTUC को और मजबूती मिलेगी।

पदाधिकारियों ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ जितेंद्र महेश्वर दास गुप्ता संगठन के विस्तार और श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संगठन की ओर से उनके सफल कार्यकाल और आगामी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।