
रायपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण के लिए कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष खुशबू शर्मा को पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया।
खुशबू शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ सौंदर्य एवं व्यक्तित्व के क्षेत्र में भी अपनी पहचान स्थापित कर चुकी हैं। उन्हें Mrs. India Earth Winner 2026 का खिताब प्राप्त है। साथ ही, उन्होंने Beauty Icon of India Global Season 7 में 1st Runner-Up का स्थान हासिल कर अपनी उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा है।
खुशबू शर्मा सामाजिक सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता, जनकल्याण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष के रूप में वे सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।
इस सम्मान के लिए खुशबू शर्मा ने डॉ. कविता कुंबज मैम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पूरी टीम को सम्मान, प्रोत्साहन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
खुशबू शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के कार्यों को और अधिक उत्साह एवं निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उनके अनुसार, समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना और मानवता की सेवा करना ही उनके कार्यों का मूल उद्देश्य है।
डॉ. कविता कुंबज मैम एवं पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद।
खुशबू शर्मा
अध्यक्ष – कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़
Mrs. India Earth Winner 2026
Beauty Icon of India Global Season 7 – 1st Runner-Up 2026
