
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की नागपुर जिला स्तरीय बैठक बुधवार, 18 नवंबर 2026 को विदर्भ संभाग अध्यक्ष डॉ. अनिता चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान कामगारों और श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की आगामी रणनीति और कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर शशिकांत कुर्मवंशी, नरेंद्र ठाकुर, अशोक मिश्रा, प्रणय रहाटे, कृष्णा बोरकर, पीयूष बावनकर, प्रणीत सहारे, नितिन लंकेश्वर, अनिल नंदवंशी, सुनील साहू, संध्या कुर्मवंशी, मोनिका कुर्मवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में BJMTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजेश शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ वानखेड़े ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कामगारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
#BJMTUC #NagpurNews #LabourUnion #MaharashtraNews #WorkersRights
