Spread the love

cghttps://timesofindia.indiatimes.com/india/main-chunauti-ko-chunauti-diye-bina-reh-nahi-sakta-pm-modi-at-iit-kharagpurs-75th-anniversary/articleshow/136046274.cms

 


धरसींवा। छत्तीसगढ़िया समाज, भाषा और संस्कृति के सम्मान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है।

कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने विरोध जताते हुए थाना सिलतरा में ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मधुबाला गिरी ने छत्तीसगढ़ और यहां के लोगों के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

आरोप है कि छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों को ‘जाहिल, गंवार और अनपढ़’ जैसे शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रदेशभर में कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का कहना है कि प्रदेश की भाषा, संस्कृति, परंपरा और यहां के मूल निवासियों का सम्मान बनाए रखना जरूरी है।

संगठन ने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन से शिकायत कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग उठाई है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अपमान स्वीकार नहीं

सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि यह विरोध किसी व्यक्तिगत विवाद का हिस्सा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़िया समाज के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है।

संगठन के मुताबिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी समाज, उसकी भाषा और संस्कृति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी उचित नहीं है।

पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रचलित कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की अस्मिता, भाषा, संस्कृति और स्वाभिमान के सम्मान के मुद्दे पर संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा।

संगठन ने अपने संदेश में कहा, “हमर छत्तीसगढ़, हमर संस्कृति, हमर भाषा अउ हमर स्वाभिमान के अपमान कभू बर्दाश्त नइ करे जाही।”

#ChhattisgarhNews #ChhattisgarhiyaKrantiSena #RaipurNews #Dharseewa #ChhattisgarhCulture

cgधरसींवा में संगठन विस्तार अभियान को मिली गति, 9 नए सदस्य जुड़े; छत्तीसगढ़ के हित में काम करने का लिया संकल्प