Reporting :- मेघा तिवारी
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी : प्रेमी को लेकर शादी के दिन फरार हुई प्रेमिका, जानिये दुल्हे ने क्या कहा-
कांकेर छत्तीसगढ़ : प्यार का जुनून जब चढ़ता है तो लोग अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। कुछ ऐसा ही हुआ था जब शादी के मंडप से दूल्हे संग विदा हुई दुल्हन कांकेर में प्रेमी के साथ भागी और पकड़ी गई। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक दिन बाद देर शाम पुलिस ने प्रेमी को छोड़ा तो दूल्हा अपने रिश्तेदारों को लेकर थाने पहुंच गया। रिश्तेदारों ने प्रेमी को बाहर ही घेर लिया, लेकिन दुल्हन ढाल बन गई। उसने मंगलसूत्र लौटा दिया। आखिरकार सब मान गए।
आपको बता दे कि दंतेवाड़ा निवासी आरती सहारे और बस्तर के बकावंड निवासी विकास गुप्ता के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने आरती की शादी महाराष्ट्र के एक युवक से तय कर दी। दोनों की शादी 6 फरवरी को हुई। पति के साथ आरती विदा हुई, लेकिन राजनांगदांव के मानपुर क्षेत्र से प्रेमी विकास संग फरार हो गई। अगले दिन 7 फरवरी को कांकेर में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फिर लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया।
प्यार के ताकत के सामने सब फीकी पढ़े
इससे पहले प्रेमी संग कुछ अनहोनी होती प्रेमिका उसकी ढाल बनकर सामने आ गई। आरती ने कहा कि विकास के साथ कुछ भी होगा, तो वह किसी को नहीं छोड़ेगी। प्रेमिका के तेवर देखकर सभी पीछे हट गए।आखिर में दूल्हे ने कहा, जा तूझे 8 बार माफ कर चुका हूं। अब एक बार और माफ किया।
जल्द होगी दोनों की शादी
जल्द बजेगी शहनाई। विकास ने कहा उसके परिजनों ने भी दोनों को स्वीकार कर लिया है। अब शादी की तैयारी चल रही है।
