Spread the love

Reporting :- मेघा तिवारी

फैशन डिज़ाइनर ने सुसाइड नोट मे लिखा- पापा मै आपके साथ कभी खुश नहीं रह सकती और फ़िर 11वीं मंजिल से कूद कर दे दी जान

नई दिल्ली : गाजियाबाद में 11वीं मंजिल से कूदकर एक फैशन डिज़ाइनर ने खुदकुशी कर ली। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें मौत को लेकर कई अहम बातों का जिक्र किया है। जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि राजनगर एक्सटेंशन के सृष्टि सोसायटी का यह मामला है। बताया जा रहा है कि फैशन डिज़ाइनर आयुषी दीक्षित 11वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मेरठ के कंकर खेड़ा के रहने वाले सतीश दीक्षित का परिवार सोसाइटी के प्लॉट नंबर 1101 रहता है। सतीश की बेटी आयुषी नोएडा में गौरव स्टूडियो में फैशन डिज़ाइनर है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय आयुषी की कंपनी ने पिछले दिनों करीना कपूर की ड्रेस भी डिजाइन की थी।

सुसाइड नोट में कही ये बात
पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवती ने नौकरी के तनाव के चलते खुदकुशी करना बताया है। इसके अलावा अपने पिता का जिक्र करते हुए लिखा है कि ‘पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता। आयुषी ने अपने पिता के लिए जो लिखा, पुलिस भी हैरान है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।