भिलाई में इस बार भव्य है बाबा की बारात: 2 सप्ताह में बांटे गए 11 हजार आमंत्रण कार्ड… 5 हजार नए कार्ड मंगवाए गए, शासन-प्रशासन के लोग करेंगे शिरकत, शहर में नारी शक्ति ने संभाला मोर्चा

– 1 मार्च को भिलाई में निकलेगी भोले बाबा की बारात

– आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कहा- इस बार उत्साह ज्यादा

– आयोजन के लिए हरेक पदाधिकारियों को दी गई है जिम्मेदारी

– लोगों का मिल रहा बढ़िया रिस्पांस

भिलाई। प्रदेश में भिलाई की महाशिवरात्रि की एक अलग प्रसिद्धी है। इस साल आयोजन को भव्य किया जाएगा। शहर के सभी व्यापारी अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालेंगे और भोले बाबा की बारात में शामिल होंगे। इसके अलावा शासन-प्रशासन के लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं शहर के हरेक मार्केट, गणमान्य नागरिकों समेत लोगों को कार्ड बांटे गए हैं। बीते दो सप्ताह में 11 हजार आमंत्रण कार्ड का वितरण हो चुका है। अब 5 हजार आमंत्रण कार्ड के ऑर्डर फिर से दिए गए हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, शासन-प्रशासन, डॉक्टर, वकील, पुलिस, व्यापारी, महिला समेत सभी वर्गों के लोग इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। उन्हें कार्ड का इंतजार था। हर बार भिलाई के सभी वर्गों को आमंत्रण दिया जाता है। सभी ने आश्वास्त किया है कि वे 1 मार्च को भिलाई में निकलने वाले भोले बाबा की बारात में शामिल होंगे। आज कपड़ा, अनाज, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य क्षेत्र के व्यापारियों को आमंत्रण दिया गया है।

तेजी से चल रहा कार्ड वितरण का काम
इस साल 15 हजार लोगों को कार्ड बांटे जाएंगे। इनमें राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, वकील, पुलिस, उद्योगपति से लेकर सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। बीते दो सप्ताह में 11 हजार कार्ड बांटे जा चुके हैं। 13 साल से आयोजन कराने वाले बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि हर साल यह बारात निकलती है। इस बार 15 हजार कार्ड बांटे जाएंगे। कार्ड वितरण के लिए नारी शक्ति भी आगे आई हैं। बोल बम समिति की महिला विंग की पदाधिकारियों ने यह जिम्मा उठाया है। शहर के हरेक वार्ड में कार्ड वितरण शुरू हो गया है।

महिला समिति पर पूरा दारोमदार
महिला विंग की अध्यक्ष मंजू मिश्रा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पुष्पा सिंह,, सुनीता देवी, रजविंदर कौर, तारिणी शर्मा, बिलोतिन जैसवाल, हेमलता बिसाई, सरस्वती यादव, लक्ष्मी चौहान, शोभा सरोज, सुशीला देवी, बेबी शर्मा, पुष्पा यादव, प्रीती शर्मा, किरण लहरे, पुष्पा रावत, अनीता यादव, साधना चतुर्वेदी, चंदा तिवारी, अनीता रावत, ममता राठी, सुलोचना अग्रवाल, विद्या सिंह, अर्चना गोस्वामी, आनंदी वर्मा, अपर्णा दत्त, त्रिलोकी वर्मा, मनाली दत्ता, श्यामला यादव, उजाला नन्द, मंजू वर्मा, मधू कुमारी, सीमा प्रधान, राधा देवी समेत अन्य आमंत्रण कार्ड देने के लिए घर-घर जा रही हैं।

इन इलाकों में बांटे गए गए आमंत्रण कार्ड
टाउनशिप के सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, हुडको, मरोदा, रिसाली, नेवई, खुर्सीपार जोन-2, एमपीआर रोड, मछ्ली मार्केट, खुर्सीपार गेट, वैशाली नगर, शांति नगर, सुन्दर नगर, पावर हाउस जवाहर मार्केट, आकाश गंगा सुपेला, दुर्ग इंदिरा मार्केट, चौहान स्टेट, जुनवानी,स्मृति नगर, रामनगर सुपेला, न्यू ख़ुर्शीपार, मार्केट, कोहका मार्केट, अवंति बाई चौक मार्केट, जामुल, छावनी, नन्दिनी रोड में कार्ड बांटे गए हैं। शहर के कुछ ही इलाकों वितरण बाकी है। वो काम भी जल्द कर लिया जाएगा।

कई बड़े लोग करने वाले हैं शिरकत, बाबा से लेंगे आशीर्वाद
भोले बाबा की बारात के लिए पहले शासन के लोगों को आमंत्रण कार्ड दिया गया। अब आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह आमंत्रण कार्ड जिला और पुलिस प्रशासन को कार्ड दे रहे हैं। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने दुर्ग रेंज आईजी ओपी पाल और दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से मुलाकात कर भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड सौंपा। आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, अब तक बारात के लिए राज्यपाल अनुसुइया उइके के अलावा केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उनके अलावा पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, विधायक विद्यारतन भसीन समेत रायपुर, दुर्ग-भिलाई और प्रदेशभर के नेतागणों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए हामी भर दी है। वहीं पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को भी आमंत्रण दिया गया है।