जय हो सनातन धर्म
मेघा तिवारी की रिपोर्ट,
छत्तीसगढ
बूंद बूंद अमृत प्याऊ घर सनातन धर्म सेवा परिवार द्वारा संचालित
संस्कारधानी राजनांदगांव सनातन धर्म सेवा परिवार महिला प्रदेश अध्यक्ष मौसमी शर्मा , जिला अध्यक्ष ममता सोनी शहर अध्यक्ष अनुराधा लोहिया ने बताया कि संस्कारधानी के संस्कार ही है कि

मोहनी एकादशी के शुभ अवसर पर सनातन धर्म परिवार द्वारा निशुल्क शीतल ठंडा जल बूंद…बूंद…अमृत प्याऊ घर का उद्घाटन किया गया सनातन धर्म परिवार के सभी सदस्यों के निस्वार्थ सहयोग से नेक कार्य का आरंभ हुआ है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शारदा तिवारी वरिष्ठ समाजसेवी अध्यक्षता विमल अग्रवाल विशेष अतिथि कमलेश ठक्कर द्वारा उद्घाटन किया गया सनातन धर्म सेवा परिवार के महिला मंडल द्वारा यह सेवा कार्य कराया गया एवम सौरभ खंडेलवाल का विशेष सहयोग रहा इस कार्यक्रम में सनातन धर्म के सभी पधाधिकारी सहित सभी सदस्य उपस्थित थे
