Spread the love

*छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज ने किया बृजमोहन अग्रवाल जी का आत्मीय स्वागत*

*रायपुर सांसद के रूप मे उनके यशस्वी कार्यकाल हेतु दी दुवाए*

छत्तीसगढ़ के जननायक अजेय योद्धा लोकप्रिय लाडले नेता रायपुर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी ने जनता से मिले अपार स्नेह आशीर्वाद के परिणाम स्वरूप रायपुर मे रिकॉर्ड मतो से मिली ऐतिहासिक जीत के लिए कृताग्यता आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करने के उदेश्य से विजय आभार रैली मे शामिल हुए

रायपुर के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी के विजय आभार रैली का जगह जगह माताओ बहनो व्यापारियों एवं युवा साथियों ने आतिशबाज़ी पुष्प वर्षा कर उनका अतनीय स्वागत अभिनन्दन किया

इस कड़ी मे छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज ने डॉ सलीम राज, रिज़वान पटवा एवंयुनुस कुरैशी जी के नेतृत्व मे बढ़ाईपारा मे मुस्लिम समाज के साथियों ने पुष्प वर्षा कर गमछा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत अभिनन्दन कर ऐतिहासिक जीत बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की साथ ही उनके रायपुर सांसद के रूप मे यशश्वी सफल कार्यकाल हेतु भी दुवाए दी

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मुस्लिम भाजपा नेता डॉक्टर सलीम राज रिज़वान पटवा युनुस कुरैशी तीनों के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया,भाजयुमो रायपुर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय मोनिस राजा अब्बास राजा हसन अली , लड्डन भाई गुलाम मुस्तफा सहित बाड़ी संख्या मे मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे

पिकअप से 10 लाख की शराब जब्त, पुलिस को चकमा देकर ड्राइवर फरार…