माना सिविल अस्पताल का होगा उन्नयन, 100 बिस्तर के साथ ही रीजनल आई इन्स्टीट्यूट का होगा निर्माण

Vande matram…रायपुर। दिनांक 12.08.2024 को समाचार पत्र में लेख छपा था कि “माना के सिविल अस्पताल को रीजनल आई इन्स्टीट्यूट बनाने के बाद नए सिविल अस्पताल के रूप में नया रायपुर के ग्राम राखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शिफ्ट कर विकसित किया जाएगा” इस विषय को हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू के नेतृत्व में दिनांक 16.08.2024 को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य भेट कर ज्ञापन सौंप कर निवेदन किया गयाl
कि जो सिविल हॉस्पिटल माना कैंप में संचालित है उसे यथावत रखा जाए एवं 100 बिस्तर सम्पूर्ण सेटअप के रूप में विकसित किया जाए ताकि माना कैंप के साथ साथ आसपास के गांव के लोगों को भी सरलता से सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले जिसे स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि “नेत्र हॉस्पिटल के साथ साथ सिविल अस्पताल को भी यथावत रखा जाए एवं उसे 100 बिस्तर सेटअप के रूप में विकसित किया जाए”।
जिसके लिए प्रदेश भाजपा संगठन, स्वास्थ्य मंत्री एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोती लाल साहू को माना कैम्प के समस्त परिवारजनों की ओर से ह्रदय से धन्यवाद एवं अभिनंदन किया है। ज्ञात हो कि वर्तमान में माना सिविल अस्पताल तीस बिस्तर का अस्पताल संचालित हो रहा है। वहीं रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू के आग्रह पर पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने माना सिविल अस्पताल को 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने की घोषणा की थी।

भाजपा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनायी अटल बिहारी बाजपाई की पुण्यतिथि