*रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र माना मण्डल के BSUP कॉलोनी अमलीडीह में निवासरत श्रीमति नेहा बाई दीप के पुत्र विवेक दीप एवं श्रीमती विनीता राउत के पुत्र तेजस राउत की दिनांक 17/09/2024 को अपना गार्डन तालाब अमलीडीह में डूबने से निधन हुआ था जिनको क्षेत्र के विधायक माननीय श्री मोतीलाल साहू जी के प्रयास से राज्य सरकार के द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से दोनों मृतक बच्चों के परिवारों को सहायता राशि के रूप में चार-चार लाख रूपये का चेक माननीय विधायक श्री मोतीलाल साहू जी के हाथों से प्रदान किया गया!जिसमें विधानसभा संयोजक श्री लीलाधर चंद्राकर जी,मण्डल अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह ठाकुर,छायापार्षद श्री विलास सुतार,विनय पंकज निर्मलकर,रंजीत गौतम,यशवंत साहू, मनीष पंजवानी,मुकेश तांडी,निरंजन दीप,चंपेश्वर दीप,ममता साहू जी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं कॉलोनी वासी उपस्थित रहें!*
