*नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अटल चौक पहुंचे, किया माल्यार्पण*
रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर अवंती विहार स्थित अटल चौक पहुंचकर अटल बिहारी बाजपाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया,उक्त जानकारी देते हुए व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि आज हम अपने नाम के साथ छत्तीसगढ़ लिख रहे हैं तो यह अटल बिहारी बाजपाई की देन है।श्री ठाकुर ने कहा कि जिस विकसित छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पना अटल बिहारी बाजपाई ने की थी उसे पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी ने एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री अकबर अली ,किशोर नायक ,रामलाल साहू ,विलास
सुतार शारदा पटेल, मनीष पंजवानी, अभिषेक गुप्ता, जयराम कुकरेजा,विकाश मिश्रा, मोनू आहूजा,सुब्रत घोष,पुष्पा पटेल, गीता सरकार, रानी बघेलसहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने को तैयार जगतलाल,कई दिनों से कर रहे हैं सघन दौरा