रायपुर सड्डू महात्मा गांधी वॉर्ड क्र.8 से महिला ओबीसी भाजपा से सोनिया साहू की पार्षद प्रत्याशी के लिए प्रबल दावेदारी मानी जा रही, पार्टी के शीर्ष नेता तय करेंगे किसे मिलेगा मौका, देखें क्या कहा सोनिया साहू ने…
रायपुर सड्डू महात्मा गांधी वॉर्ड क्र.8 से महिला ओबीसी भाजपा से सोनिया साहू की पार्षद प्रत्याशी के लिए प्रबल दावेदारी मानी जा रही, पार्टी के शीर्ष नेता तय करेंगे किसे मिलेगा मौका, देखें क्या कहा सोनिया साहू ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है और सभी राजनीतिक पार्टियों के जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों से अपनी दावेदारी नगरीय निकाय चुनाव में करते नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में इस बार माहौल भी जबरदस्त दिखाई दे रहा है, जहां सभी राजनीतिक पार्टियों का यह दावा है कि इस चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी, वहीं भाजपा का यह भी दावा है कि इस वर्ष होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में महापौर भी भाजपा का ही होगा, लेकिन यह सब आने वाला वक्त ही बताएगा किस पार्टी की क्या भूमिका इस चुनाव में रहेगी, फिलहाल सभी पार्टियों के नेता अपने अपने वार्डों में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
रायपुर सड्डू महात्मा गांधी वॉर्ड क्र.8 से भाजपा नेत्री सोनिया साहू की प्रबल दावेदारी:
वहीं राजधानी रायपुर के सड्डू महात्मा गांधी वॉर्ड क्रमांक 08 महिला ओबीसी तय कर दिया गया है और वार्ड से भाजपा नेत्री सोनिया साहू भी अपनी दावेदारी कर रही हैं और अच्छा खासा जन समर्थन भी उनके साथ देखा जा रहा है।
सोनिया साहू भाजपा नेत्री की सामाजिक एवं राजनैतिक पृष्ठभूमि:

सोनिया साहू की राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वे साहू समाज में एक बड़े चेहरे और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शहर जिला साहू संघ रायपुर की पूर्व महासचिव व संयुक्त सचिव रह चुकी हैं। सोनिया साहू प्रकल्प एक संकल्प NGO संस्थान सचिव भी हैं।
सोनिया साहू 2017 से भाजपा की एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक सफर की शुरूआत कर चुकी हैं। भाजपा भनपुरी मंडल से सक्रिय सदस्य रही , नया सवेरा जनकल्याण समिति की आजीवन सदस्य, भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर की जिला मंत्री, रायपुर ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रायपुर ग्रामीण विधानसभा सोशल मीडिया की प्रभारी रही हैं। पार्षद प्रत्याशी की दावेदारी कर रही सोनिया साहू रायपुर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की सक्रिय सदस्य तथा श्रीराम थोक सब्जी मंडी की सदस्य भी हैं।
रायपुर लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में विजयी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल एवं मोतीलाल साहू के प्रचार प्रसार में प्रमुख भूमिका रही:

रायपुर ग्रामीण विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में भी विजयी प्रत्याशी ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव प्रचार प्रसार में एक मुख्य भूमिका अदा भी सोनिया साहू की रही हैं। बहरहाल आने वाले नगरीय चुनाव चुनाव में अपनी प्रबल दावेदारी और बड़े जन समर्थन के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ही तय करेंगे और चुनाव में मौका देना भी शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा।

