Spread the love

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आम आदमी पार्टी कार्यालय पंचशील नगर रायपुर में प्रेस वार्ता कर जारी की, देखें पहली सूची…

जल्द जारी की जाएगी दूसरी सूची:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की दावेदारी का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर पंचशील नगर में आम आदमी पार्टी कार्यालय पर शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें रायपुर नगर निगम, दुर्ग नगर निगम, कोरबा नगर निगम, जांजगीर चांपा हेतु प्रथम सूची में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के प्रत्याशियों की सूची की घोषणा कर दी गई है और बहुत जल्द ही दूसरी सूची की घोषणा भी कर दी जाएगी।

राजधानी रायपुर आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहली लिस्ट आज जारी कर रही है, वहीं प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने बताया कि राजधानी रायपुर के 70 वार्डो में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और 1 या 2 दिन के भीतर ही दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी।

Oplus_131072

इन्होंने बताया कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है , भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा यह है कि एक मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं इसी से आप समझ सकते है कि यहां के निगम के अधिकारी और पार्षद की क्या भूमिका है। आज आजादी के 75 साल बाद भी जनता स्वच्छ पानी पीने के लिए तरस रही है, इन सभी मुद्दों को लेकर जो गुड गवर्नेंस हमारी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में चल रही है इसपे जनता भरोसा जता रही है। इनका यह भी कहना है कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों ही जनता के पैसों को लूट रही है। वहीं आम आदमी पार्टी का यह भी कहना है कि एक घर बनाने के लिए भी कितने अनुमति लेने पड़ते हैं, पैसे देने पड़ते हैं और कितने चक्कर काटने पड़ते है, इससे कोई अनभिज्ञ नही है। निगम के अधिकारी ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक तरह से नही कर रहे है।

Oplus_131072

साफ सफाई के मुद्दे पर इन्होंने बताया कि हम दिल्ली में डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा दे रहे हैं, लोगों को चक्कर काटने नही पड़ रहे है, जनता के लिए हेल्पलाइन जारी किया गया है जो यहां भी हम करेंगे आप कॉल करिए और नगर निगम के जो भी संबंधित अधिकारी होंगे वो आपके घर तक आयेंगे आपके डॉक्युमेंट्स लेंगे और जल्द ही सारे काम किए जाएंगे।

वार्ड के मुद्दों को लेकर इनका कहना है कि कुछ कॉमन मुद्दे तो सभी वार्डो में है लेकिन कुछ स्पेसिफिक मुद्दे भी हैं। कॉमन मुद्दों में लोगों की सड़क, नाली, बिजली, पानी और जो निगम के स्कूल चलते हैं उन स्कूलों को दुरुस्त करना, निगम के स्वास्थ विभाग को दुरूस्त करना, वहां जो घर पहुंच सेवा उपलब्ध होनी चाहिए, वेंडर को जन्म

मृत्यु प्रमाण पत्र चाहिए इन सारे मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्य करेगी। जितने भी प्रत्याशियों का चयन किया गया है वह जनता की मांग से चुने गए बताया गया। यह भी बताया गया कि आम आदमी पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में स्वास्थ, शिक्षा, साफ सफाई और पानी तथा वार्डो को स्वच्छ रखने की प्राथमिकता को लेकर कार्य करेगी।

 

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, अवैध पिस्टल के साथ बदमाशों ने शोशल मिडिया में किया वीडियो अपलोड