राजा तालाब नूरानी चौक में अल्पसंख्यक समुदाय ने मुस्लिम पार्षद प्रत्याशी के चयन को लेकर मशाल रैली निकाली…
चार कदम कौम के नाम
आज शाम साढ़े 6 बजे
स्थान नूरानी चौक
…✍️✍️
अल्पसंख्यक बहुल पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में अल्पसंख्यक समाज से पार्षद की टिकट देने को लेकर आज शाम साढ़े 6 बजे नूरानी चौक राजा तालाब से एक मशाल रैली का आयोजन किया गया है।इसमें अल्पसंख्यक समाज के लोग एकत्रित होकर सभी राजनीतिक दलों से अल्पसंख्यक उम्मीदवार देने की मांग करते हुए मशाल रैली में भाग लेंगे।
हाथों में मशाल उठाए एक संदेश दिया जाएगा विभिन्न पार्टियों को।
सनद रहे कि इस पूरे आयोजन में किसी भी व्यक्ति विशेष उम्मीदवार का नाम नही लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि राजधानी के 1 दर्जन से अधिक वार्ड अल्पसंख्यक बहुल हैं लेकिन राजनीतिक दल समाज की भावनाओं को दरकिनार कर अपने करीबी समर्थकों को मौका देते हैं जिससे कई बार समाज की बात को उचित मंच नहीं मिल पाता।
राजातालाब में कांग्रेस पार्षद होने के बावजूद सामुदायिक भवन को लेकर एक बड़ी साजिश हो गई जिसके बाद से लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने मिल रहा है।
पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 में जली मशालें भड़का आक्रोश,समुदाय पहली बार सड़को पर उतरा
