*प्रेस विज्ञप्ति*
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*26/01/2025*
*राजधानी रायपुर से आम आदमी पार्टी की युवा MBBS, सर्जन, डॉ. शुभांगी तिवारी महापौर प्रत्याशी*
*रायपुर*। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की घोषणा की गई, जबकि भाजपा, कांग्रेस पार्टी से अब तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नही कर पायी है। इस नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी अधिक से अधिक वार्डो में अपनी जीत दर्ज कराने पूर्ण रूप से आश्वस्त है और पूरे सामर्थ्य के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है।
इसी बीच आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आम आदमी पार्टी ने महापौर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। रायपुर से आम आदमी पार्टी ने युवा MBBS सर्जन डॉ शुभांगी तिवारी को महापौर प्रत्याशी के लिए चयन किया है। शुभांगी तिवारी कोटा निवासी प्रतिष्ठित तिवारी परिवार से हैं। वे पूर्व पार्षद अंजू चंद्रशेखर तिवारी की पुत्री हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने बताया कि इस बार राजधानी रायपुर के महापौर चुनाव में हम भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल करेंगें। जनता अब आम आदमी पार्टी की नीतियों और विचारों का समर्थन करने लगी है।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी ने बताया कि रायपुर में महापौर पद के लिए अनेक नाम दावेदारों मे से थे और पार्टी पदाधिकारियों और जनता की रायशुमारी के बाद डॉ, शुभांगी तिवारी को पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया है हम इस सीट पर जीत के प्रति अश्वस्त हैँ।
वहीं दंतेवाड़ा और बीजापुर नगर पालिका परिषद तथा कांकेर के अंतागढ़ नगर पंचायत में भी कुछ वार्डो से उम्मीदवारों की घोषणा की है।
*देखें सूची:*
*मिहिर कुर्मी*
*प्रदेश मीडिया प्रभारी*
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*8461830001*
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मे हर्षोल्लास से मनाया गया 76वा गणतंत्र दिवस
