Spread the love

*दुर्गा महाविद्यालय के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह 9 को*

रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय के प्रारंभ होने से लेकर वर्ष 2024 तक के समस्त पूर्व छात्रों का मिलन समारोह 9 फरवरी को सुबह 10:30 बजे दुर्गा महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि इस समारोह में पूर्व छात्र अपने अनुभव को साझा कर अपने कॉलेज के दिनों को याद करेंगे। वही महाविद्यालय प्रबंधक ने इस आयोजन हेतु प्रोफेसर अजय शर्मा,के.के.पटेल, डॉक्टर दीपाली शर्मा, राजेंद्र शुक्ला, डॉ.अजय चंद्राकर की नियुक्ति तय की है।

एल्युमिनी मीट के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने बुधवार को एक बैठक दुर्गा महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से राजेश मिश्रा, राजकुमार राठी, विजय हिषिकर, जसबीर सिंह सलूजा, संतोष अग्रवाल, सत्यप्रकाश, अजय दानी, शिवरतन गुप्ता, बसंत सेठिया, अमरजीत सिंह संधू, अमरजीत छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र शामिल हुए। श्री राठी ने बताया कि 9 फरवरी को होने वाले छात्र मिलन समारोह की तैयारी को लेकर एक बड़ी बैठक 1 फरवरी शनिवार को दुर्गा महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई है जिसमें विभिन्न समितियो का गठन कर जवाबदारी सौंपी जाएगी।

रायपुर पुलिस का डर हुआ खत्म, बीच सड़क पर मना जन्म दिन का जश्न