मेघा तिवारी छत्तीसगढ रायपुर
डॉक्टर गुमशुदा, सरकारी हॉस्पिटल भगवान भरोसे ।
छत्तीसगढ रायपुर का संतोषि नगर स्थित सरकारी हॉस्पिटल भगवान भरोसे है यहा शाम के समय डॉक्टर नदारद रहते हैं
जब कि शाम का परामर्श का समय 5 से 7:30 लिखा हुआ है जब हमारे रिपोर्टर वहा गए तो वहा कोई भी मौजूद नही था पूरा हॉस्पिटल खाली था जिस वजह से गरीब व ग्रामीण लोगो को समय पर इलाज नही मिल रहा। खासकर आपातकालीन स्थिति मे लोग परेशान होकर वापस लौट जाते है।
सरकारी हॉस्पिटल होने के बावजूद डॉक्टर का उपस्थित ना होना बहुत ही चिंता का विषय है। सरकार को इस पर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए जिससे सरकारी हॉस्पिटल और सरकार कि छवि खराब न हो व लोगो को समय पर इलाज मिल सके।
पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से शाहिद मेमन ने चुनाव लड़ने का ऐलान
