राजधानी रायपुर में 2500 लोगों के गतिविधियों को लेकर वेरिफिकेशन, पूछताछ कर वेरिफिकेशन फॉर्म भरवाया, कुछ संदिग्ध भी मिले, देखें वीडियो क्या कहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने…
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है, अलग अलग इलाकों से शहर में रह रहे करीब 2500 लोगों को पुलिस लाईन लाया गया और पूछताछ की गई जिसमें बाहर प्रदेश से आए पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड के लोग पाए जिनका पुलिस द्वारा आधार कार्ड,वेरिफिकेशन किया गया। इन सभी से पूछताछ की गई और रायपुर शहर में आकर रहने का प्रयोजन, काम काज और बाकी गतिविधियों का पुलिस ने जांच पड़ताल किया। पुलिस का कहना है कि कुछ समय पहले जो शहर में लूटपाट, अपराध जैसी गतिविधियों पर बाहरी लोग शामिल रहे हैं। यह अभियान बुधवार रात से ही जारी बताया गया। यह जानकारी भी सामने आई कि यह ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।
इस मामले को लेकर जानिए क्या कहा रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने:
इस मामले पर रायपुर वरिष्ट पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि अलग अलग इलाकों से लोगों की लगातार शिकायत मिल रही थी कि उनके इलाके में कुछ अंजान और संदिग्ध लोग घूम रहे हैं, इसी को लेकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाके से थाने में लाया गया और इनके काम और आधार कार्ड का वेरिफिकेशन किया गया और यह कहां काम करते हैं और कहां रहते हैं इसी संबंध में पूछताछ की गई, जिनकी जानकारी ठीक तरह से नही दी जा रही थी उसको लेकर भी यह वेरिफिकेशन का सिलसिला जारी रहा। इसमें कुछ संदिग्ध लोगों की भी जानकारी मिली। इसमें किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है पुलिस का यह काम है जो समय समय पे किया जा रहा है ।
छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक लोकप्रिय रैपर एप्पी राजा अपने सुपरहिट गाने ‘रिंगा रिंगा’ के पार्ट 2
