Spread the love

_प्रेस विज्ञप्ति_

*श्री साईं दर्शन आवासीय समिति जोरा में शिवलिंग एवं हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा।*

श्री साईं दर्शन आवासीय समिति जोरा के तत्वावधान में श्री शिव संकट मोचन मंदिर में भगवान हनुमान जी की प्रतिमा एवं शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।

साईं दर्शन आवासीय समिति, जोरा के अध्यक्ष अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी तथा संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा को उनके यथोचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान प्रतिष्ठित पुरोहितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से मंदिर निर्माण कार्य जारी था, जिसमें कॉलोनी के सभी निवासियों, विशेषकर महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु आमंत्रित हैं।

यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बनेगा एवं क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता को और समरसता को सशक्त करेगा।

 

आज विधानसभा में नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर ने सौजन्य मुलाकात