Spread the love

_प्रेस विज्ञप्ति_ ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व समर कैंप की सराहनीय पहल, प्राचार्य की पहल को मिल रही अभिभावकों द्वारा मिल रही है सराहना।

स्थान: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमलीडीह रायपुर।

ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमलीडीह रायपुर में छात्राओं के लिए समर कैंप की शुरुआत की गई है। यह सराहनीय पहल विद्यालय के प्राचार्य श्री नितिन कुमार तलोकर के मार्गदर्शन में की गई है।

 

प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित इस समर कैंप में छात्राओं को नृत्य कला, विशेषतः भरतनाट्यम का प्रशिक्षण प्रशिक्षित श्रीमती अजीत कुमारी कुजूर जो सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद पर हैं द्वारा निशुल्क दिया जा रहा है। विगत 10 दिनों से यह प्रशिक्षण नियमित रूप से चल रहा है, जिसमें छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता है।

प्राचार्य श्री नितिन तलोकर ने बताया कि “पिछले वर्ष मई माह 2024 में समर कैंप आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार छात्राओं के उत्साह को देखते हुए इसे अप्रैल से ही प्रारंभ कर दिया गया है। यह समर कैंप पूरे ग्रीष्मकालीन अवकाश तक जारी रहेगा।”

 

नृत्य के अलावा इस वर्ष समर कैंप में योग, पेंटिंग, मेहंदी कला जैसी रचनात्मक गतिविधियों की भी शुरुआत की जा रही है, जिससे छात्राओं को विविध कौशल कलाओं में दक्षता प्राप्त हो सके।

 

दामाद ने सास से रचाई शादी दोनो ने एक दूसरे को पहनाई जयमाला,तस्वीरें सोशल मीडिया