रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां कनिष्का फाउंडेशन द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया गया। फाउंडेशन की चेयरमैन श्रीमती खुशबु शर्मा की बेटी कनिष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वहां मौजूद बुजुर्गों के बीच फल और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही फाउंडेशन के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनकी खुशियों में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना रहा।
कार्यक्रम में श्रीमती खुशबु शर्मा के साथ मनीषा सिंह, सीमा कटंनकार और कीर्ति ताम्रकार भी मौजूद रहीं। सभी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लिए प्रेरणा का काम करते हैं।
कनिष्का फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जो समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।
