रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन के आयोजन में नृत्य, गीत और “बुद्धत्व की यात्रा” नाटक ने दर्शकों को किया भाव-विभोर
रायपुर।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन, रायपुर के तत्वावधान में एक भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन रेकी ग्रैंड मास्टर अतनु लाहिरी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। साधकों द्वारा आकर्षक नृत्य, मधुर गीतों के साथ-साथ “बुद्धत्व की यात्रा” नामक नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन और उनके ज्ञान प्राप्ति के मार्ग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अतनु लाहिरी ने प्रेरणादायक और जीवनोपयोगी संबोधन दिया। उन्होंने आंतरिक शांति, ध्यान और सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके मार्गदर्शन में सामूहिक मेडिटेशन (ध्यान) का आयोजन भी किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ।
इस अवसर पर बाल कलाकारों में कनिष्का शर्मा, अभिमान और अक्षत ने अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं ऋषि बंछोर, शिउली, रश्मि, सरोजिनी, ऐश्वर्या, योगिता, मनीषा, निकेत, अनमोल, टेकेश्वर, शैलेश, विष्णु, रुचि, श्वेता और सुरेश कौशिक सहित अनेक प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन पंचशिला अगाशे और अचला शर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जिससे पूरे आयोजन में ऊर्जा और अनुशासन बना रहा।
यह समागम न केवल आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से लोगों को बुद्ध के सिद्धांतों से जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी साबित हुआ।

