Spread the love

 

 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर रायपुर में भारतीय जनता पार्टी ने कई कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग जनसेवा और सामाजिक गतिविधियां आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

इस संबंध में रेलवे स्टेशन स्थित श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विश्वकर्मा पूजा के अवसर के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में पूरे छत्तीसगढ़ में एक महीने तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा।

17 सितंबर को खारून नदी में महाआरती

सेवा पखवाड़े की शुरुआत के अवसर पर 17 सितंबर की शाम रायपुर के महादेव घाट पर खारून नदी की विशेष महाआरती आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम शाम 6 बजे होने की जानकारी दी गई है।

आयोजकों ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने और दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की है। महाआरती में विभिन्न समाजों की महिलाओं की भागीदारी की भी बात कही गई है।

बैठक में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं के अनुसार, सेवा पखवाड़े के दौरान रायपुर सहित प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

#RaipurNews #ChhattisgarhNews #PMModi #NarendraModi #SevaPakhwada #KharunRiver #MahaAarti #MahadevGhat #Raipur #BJP #CGNews #VandeMatram