
रायपुर। सुंदर नगर स्थित घरौंदा आश्रम में कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की ओर से दिव्यांग बच्चों के साथ गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और संस्था की सदस्यों ने गरबा की धुन पर नृत्य कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
आश्रम की संस्थापिका श्रीमती मीना शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था की सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें त्योहार के रंगों से जोड़ने का प्रयास किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और समान सम्मान का भाव मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष खुशबू शर्मा के साथ नीतू सिंह, अन्नपूर्णा शर्मा, शुभांगी आप्टे, संध्या बडोले, लता लांजेवार, सारिका रंगारी, सुनीता मोदी, डॉली अमुले, गुनगुन शर्मा और लाडो शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोहित पुजारी का विशेष सहयोग रहा।
अध्यक्ष खुशबू शर्मा ने कहा कि कनिष्का फाउंडेशन सेवा, संवेदना और समर्पण के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांग बच्चे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके साथ त्योहार मनाना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना संस्था के लिए गर्व और संतोष की बात है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन करता रहेगा।
इस गरबा महोत्सव ने बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के साथ समाज को प्रेम, समानता और मानवीय संवेदना का संदेश भी दिया।
#KanishkaFoundation #RaipurNews #ChhattisgarhNews #GarbaMahotsav #DivyangChildren #GharaundaAshram #SocialService #NavratriCelebration #VandeMatram247
