Spread the love

 

रायपुर, 4 अक्टूबर 2026। चिचोली में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और श्रमिक साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता का संदेश दिया।

बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ रायपुर-बेमेतरा जिला पदाधिकारी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ, बलौदाबाजार के कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष और श्रमिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के अधिकारों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

आयोजकों ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों और श्रमिक साथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान “मजदूर एकता जिंदाबाद” और “BJMTUC जिंदाबाद” के नारों के साथ श्रमिक एकता का संदेश दिया गया।