*भाजपा द्वारा विजय नगर स्कूल परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों का किया सम्मान*

रायपुर।देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती तक भाजपा द्वारा पूरे देश में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा की कड़ी में आज भाजपा माना मंडल द्वारा पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश मंत्री किशोर महानंद की आतिथ्य में विजय नगर स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर स्वच्छताकर्मीयो का दुपट्टा पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मार्कण्डेय ने कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान से देश के नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और इसका परिणाम है कि आज जिलाधीश, आयुक्त, एवं डीआरएम जैसे उच्च पदों पर आसीन व्यक्ति भी झाड़ू पकड़कर देश को स्वच्छ करने में योगदान दे रहे है। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाही में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी संजय तिवारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मिनी पांडेय, माना मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र नाग, संजय शाहा, यशवंत साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री नवरंगे, पुष्पा पटेल, तुलसी ध्रुव, सीपी तम्बोली, शेखर वर्मा, टीकाराम साहू,सुनील वर्मा, लालजी यादव,रंजीत गौतम,पुनीत वर्मा,किशन साहू,महेश साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

राजकुमार कॉलेज GE रोड चूड़ामणि वार्ड स्थित शराब दुकान और उसी परिसर में अवैध रूप से चल रहे शराब पिलाने के लिए आहता को बंद