Spread the love

रिपोर्टिंग —–
मेघा तिवारी
कानपुर

इंडियन एयरफोर्स में कार्यरत युवक की घिनौनी करतूत आई सामने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण कर कराया गर्भपात,, और कर ली दूसरी शादी।।।

कानपुर अहिरवार चौकी का मामला सामने आया इंडियन एयर फोर्स में कार्यरत आशीष कुमार अभी सूरतगढ़ राजस्थान में पदस्तर है जिसने युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करके उसका गर्भपात कराया और लगातार अवैध संबंध बनाते हुए निरंतर ही उसे जबरदस्ती दवाइयां खिलाता रहा और खुद दूसरी शादी कर उससे अपना पीछा छुड़ाया । अहिवारा में युवती ने एफ आई आर दर्ज करवाई जिस पर पुलिस प्रशासन ने युवती की बात ना सुनकर कार्यवाही में ढिलाई की क्योंकि युवक का परिवार राजनैतिक दल से जुड़ा हुआ है

युवक का भाई पार्षद है जो कि अपना भी दबाव पुलिस पर बना रहा है एवं राजनैतिक दल से भी जुड़ा हुआ है और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर कारवाही को ढिलाई करने पर मजबूर कर रहा है युवती को किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है शासन से ,एवं युवक का परिवार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है एवं उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहा है जब युवती को पता चला कि लड़के ने दूसरी शादी कर ली है तो वह उसके घर गई वहां उसके साथ मारपीट व गाली गलौज की गई इससे साबित होता है कि राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए लोग पुलिस प्रशासन पर अपना हुकूमत चला रहे हैं एवं प्रशासन भी इस काम में महिला की मदद ना करते हुए उसे उसका हक दिलाने में लापरवाही कर रही है।।।

more news…