Spread the love

महिला प्रकोष्ठ गंगा शरण पासी एवं अंजुम शेख ने लगातार एक सौ छब्बीस दिनों तक आंदोलन में डटे हुए अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठो ने आकर उनकी मांगों को उचित ठहराया है तथा मुख्यमंत्री जी से मांग की हैं की इनकी मांगे को पूरा किया जाए

गंगा शरण पासी भारतीय महिला अत्याचार विरोध मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मुख्यमंत्री जी ने विनम्रतापूर्वक निवेदन करते हुए कहा की आप राज्य के मुखिया हैं राज्य का विकास चाहते हैं तो अनुकम्पा नियुक्ति चाहने वाले बहनों की मांगों को पूरा कर महिलाओं को सम्मान प्रदान करें क्योंकि इनकी मांगे जायज है

इनता लम्बा इंतजार नहीं करवाना चाहिए इनको आंदोलन पर बने रहने के लिए भीख मांगने की नौबत आ गई है ये पंडाल पर ही रहकर अपने अधिकारों के लिए लड रही है आप एक अच्छे व आदर्श मुख्यमंत्री होते हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इन महिलाओं की भी समस्या पर ध्यान देकर इनकी मांगे पर विचार करेंगे होली से पहले इन्हें साकारात्मक परिणाम की घोषणा कर देवें ताकि ये बहनें होली के पर्व को अपने घरों में जाकर मनाए ताकि इनका परिवार खुश हो सकें