Spread the love

स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर ने कीतिर्मान रचा है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में करीब 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

ओम सेवा मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से करीब 10 हजार से ज्यादा लोग रायपुर पहुंचे। इस दौरान अमेरिका से भी कई शख्स वंदे मातरम गाने रायपुर पहुंचे। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी ने एक स्वर में राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार…’ गाया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम….’ गाकर छत्तीसगढ़ के इतिहास के सुनहरे पन्नों में रिकॉर्ड कायम किया। बहुत जल्द ही इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जारी है।