Spread the love

धूम्रपान की लत, कामकाज और विभिन्न कारणों से होने वाले तनाव, अनहेल्दी फूड, अपर्याप्त शारीरिक श्रम व अधिक नमक और पैकेट वाले खाद्य पदार्थों के सेवन के कारण युवाओं में मुख्य तौर पर दिल के दौरे का जोखिम बढ़ रहा है।

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि युवाओं में दिल के दौरे का खतरा तब तक नहीं घटने वाला है, जब तक कि कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा. आज की समस्या यह है कि हम बहुत ही अनहेल्दी जीवनशैली को अपना रहे हैं और ऐसी जीवनशैली में बहुत अधिक शारीरिक श्रम की गुंजाइश नहीं बचती है।

बिजी लाइफ के कारण अनियमित आहार, जंक फूड खाना, या अधिक मसालेदार भोजन दिल के दौरे का कारण बनता है। हाई बीपी की वजह से दिल पर बेवजह का तनाव रहता है। अधिक मात्रा में वेट बढ़ने से भी दिल पर जोर पड़ता है।