Spread the love

छ.ग.-मध्यप्रदेश में प्रथम बार बीमा क्षेत्र में मिली उपाधि

 

राजधानी रायपुर के बुढ़ापारा निवासी मनोज राठी एवं शीतल राठी को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा पुनः 2021-22 के लिए प्रथम टीओटी का सम्मान प्राप्त हुआ है।

 

गौरतलब है कि मनोज ने अब तक 9 एमडीआरटी एवं शीतल ने 7 एमडीआरटी प्राप्त कर छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में प्रथम उपाधि प्राप्त की जिनके लिए राठी दंपत्ति को यूएसए में होने वाले बीमा सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। उक्त सम्मान बीमा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर में सबसे उच्च सम्मान है जो विकास अधिकारी आर गजेंद्र के कुशल मार्गदर्शन में राठी दंपत्ति ने प्राप्त किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रकाश चंद, प्रादेशिक प्रबंधक जेके जेना,विपणन प्रबंधक शंभु सरकार,शाखा प्रबंधक सूर्यकांत देवांगन, सहायक शाखा प्रबंधक दीपक कंवर ने राठी दंपत्ति को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं भविष्य में भी इस प्रकार की ऊँचाई हासिल करने शुभकामनाएं दी।