DG अशोक जुनेजा और ADG अरूणदेव गौतम को भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रण, अध्यक्ष दया सिंह ने मुलाकात कर दिया आमंत्रण कार्ड

 

*भिलाई।* भोले की बारात इस बार ज्यादा भव्य होने वाला है। यह आयोजन का 14वां वर्ष है। केरल से झांकी आ रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की अलग-अलग झांकियों को आमंत्रित किया गया है जो 1 मार्च को भोले बाबा की बारात में आकर्षण का केंद्र रहेगी। भोले बाबा की बारात के लिए प्रदेशभर से लोग आ रहे हैं। इस सूची में छत्तीसगढ़ के डीजी अशोक जुनेजा और एडीजी अरूणदेव गौतम का भी नाम जुड़ गया है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने उच्च पद पर आसीन दोनों अधिकारियों को आमंत्रण कार्ड दिया। उन्हें कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया। दया ने बताया कि, अफसरों ने आश्वास्त किया है कि वे इसके हिस्सा बनेंगे।

 

*राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, पूर्व सीएम, पूर्व गृहमंत्री से लेकर गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण*

भोले बाबा की बारात के लिए पहले शासन के लोगों को आमंत्रण कार्ड दिया गया। अब आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह आमंत्रण कार्ड जिला और पुलिस प्रशासन को कार्ड दे रहे हैं। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने दुर्ग रेंज आईजी ओपी पाल और दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से मुलाकात कर भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड सौंपा। आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, अब तक बारात के लिए राज्यपाल अनुसुइया उइके के अलावा केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उनके अलावा पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी समेत रायपुर, दुर्ग-भिलाई और प्रदेशभर के नेतागणों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए हामी भर दी है। वहीं पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को भी आमंत्रण दिया गया है।