*मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश महामंत्री साय, नागरिकों से की भाजपा से जुड़ने की अपील*
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में आज प्रदेश महामंत्री(संगठन) पवन साय बूथ क्रमांक 183 अवंती विहार पहुंचकर प्रधानमंत्री के मन की बात का श्रवण किया, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया की श्री साय ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा की 2047 तक विकसित भारत की कल्पना को साकार करने के लिए एवं देश को मजबूत करने के लिए आप सब भारतीय जनता पार्टी से जुड़े।
श्री साय ने इस अवसर पर 100 गणमान्य नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करवाई। कार्यक्रम को युवा आयोग के अध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी व आभार प्रदर्शन संजय पोपटानी ने किया। कार्यक्रम के पश्चात श्री साय ने बुद्धिजीवी वकील, व्यापारी एवं उद्योगपतियों से भी भेंट कर हाल–चाल पूछा एवं भाजपा से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद शारदा पटेल, जितेंद्र नाग, भवारलाल सेन, विकास मिश्रा, रानी बघेल, अखिल चटर्जी, सुब्रत घोष, मामले सिंह, अनिल दास, नामदेव दरयानी, सविता गुप्ता, गंगा महानंद, रवि सोनवानी, उमेश मालेवार, गोविंद शर्मा, भगत वाधवानी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
विदेशी मदिरा दुकान सरोना मार्ग में लाखों की चोरी: सुपरवाइजर द्वारा धोखाधड़ी, आबकारी अधिकारी
