पुलिस का निजात अभियान रायपुर के एक कैफे में पुलिस की दबिश छलकाए जा रहे थे मध्य रात्रि में जाम,पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही आरोपी चल रहा फरार...
रिपोर्टर मेघा तिवारी रायपुर छत्तीसगढ़
राजधानी रायपुर में पुलिस अमले द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान का असर जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है जहा नशे के सौदागरों पर लगातार कार्यवाही राजधानी पुलिस द्वारा देखने को मिल रहा है जिसमे एक बार फिर निजात अभियान को उड़ान देते हुए एरीया 36 रेस्टोरेंट

कैफ़े माना नहर पार कैफ़े में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला मणीशंकर चंद्रा द्वारा अवैध शराब मामले में बड़ी कार्यवाही किया गया है आप को बता दे की देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात्रि स्वयं निकल कर व्हीआईपी रोड क्षेत्र में शिकायत प्राप्त हो रहे कई कैफे एवं रेस्टॉरेंट पर रेड कर कार्यवाही कराया गया।
वह लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के मद्देनजर सादी ड्रेस में रात्रि एक बजे ग्राहक बनकर कई रेस्टोरेंट में पहुंचे, आर्डर पर शराब सर्व करने पर पीछे इंतजार कर रही टीम से कार्यवाही कराया। निर्धारित अवधि से अधिक समय तक संचालित कैफे एवं रेस्टॉरेंट पर भी कार्यवाही हुई।जिसमे 36 रेस्टोरेंट कैफे मैनेजर के साथ मालिकों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज किया गया है।
कैफे संचालक संस्कार मित्तल और कामता कश्यप को अवैध रूप से शराब के साथ पकड़े जाने पर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट34/2 के तहत कार्यवाही किया गया।
