Spread the love

CG Big Crime News : चेकिंग के दौरान कार से मिले 2.27 करोड़ रुपये नगद…

CG Big Crime News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिलेके चिल्पी थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.27 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। पुलिस ने एक कार से यह रकम बरामद की है और इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार, आज सुबह चिल्पी थाना पुलिस द्वारा आबकारी चेकपोस्ट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मारुति एस कास कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को पीछे की डिग्गी में 500-500 रुपये के नोटों से भरी हुई कई थैलियां मिलीं।

 

पुलिस ने जब नोटों की गिनती की तो पाया कि कार में कुल 2.27 करोड़ रुपये की नकदी थी। साथ ही, कार की कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने 2.31 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

कार में तीन लोग सवार थे, जिनके नाम गगन जैन, अमन जैन और नवीन ठाकुर हैं। सभी मंडला जिले के रहने वाले हैं। इन लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे यह रकम रायपुर में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ले जा रहे थे। हालांकि, उनके पास इस रकम का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह रकम कहां से आई थी और कहां ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आयकर विभाग को भी इस मामले की सूचना दे दी है।

प्रेस विज्ञप्ति- सुन्दर नगर कॉलोनी सांस्कृतिक दशहरा उत्सव समिति