Spread the love

नई दिल्ली/रायपुर, 13 अक्टूबर 2026।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजेश शर्मा को शुभकामना संदेश भेजा है। इस संदेश में संगठन द्वारा संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

रक्षा मंत्री के इस संदेश पर BJMTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजेश शर्मा ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय रक्षा मंत्री का शुभकामना संदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।

श्री शर्मा ने कहा कि संगठन श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं से श्रमिक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।